BJP vs Congress Attack : बीजेपी ने जारी किया कांग्रेस का कार्टून ‘घोटालेबाज सरताज’ पोस्टर…Ex CM से लेकर सौम्या-राहुल-चैतन्य पर किया कटाक्ष…यहां देखें VIDEO

BJP vs Congress Attack : बीजेपी ने जारी किया कांग्रेस का कार्टून ‘घोटालेबाज सरताज’ पोस्टर…Ex CM से लेकर सौम्या-राहुल-चैतन्य पर किया कटाक्ष…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 27 फरवरी। BJP vs Congress Attack : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए एक कार्टून वीडियो पोस्टर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व CM, उनके बेटे चैतन्य, कोयला लेवी मास्टरमाइंड सौम्या चौरसिया, कवासी लखमा सहित कांग्रेस की नीतियों को लेकर मजाकिया और आलोचनात्मक अंदाज में कटाक्ष किया गया है।

इस वीडियो पोस्टर के ज़रिए BJP ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, विकास के कामों में गड़बड़ी और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामी बढ़ रही है। पोस्टर में कांग्रेस नेतृत्व को ‘घोटालेबाजों का सरताज’ और विकास योजनाओं के कागजी होने की ओर भी इशारा किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि राजनीतिक दल अब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्टून और वीडियोज़ के माध्यम से विरोधियों पर हमला करने की रणनीति अपना रहे हैं। यह कदम सीधे चुनावी माहौल को लक्षित करता है और जनता के बीच विपक्षी सरकार की छवि पर असर डालने का उद्देश्य रखता है। कांग्रेस ने इस आलोचनात्मक पोस्टर पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।

About The Author

Political