बिलासपुर/विशेष संवाददाता, 28 फरवरी। YUVIKA 2026 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘युविका 2026’ (युवा विज्ञानी कार्यक्रम) की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जोड़ना है। चयनित छात्रों को इसरो के विभिन्न केंद्रों में वैज्ञानिकों से मिलने, प्रयोगशालाओं का भ्रमण करने और स्पेस टेक्नोलॉजी को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान रहने, खाने और यात्रा खर्च की पूरी व्यवस्था इसरो द्वारा की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होने जा रही है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट yuvika.isro.gov.in पर जाकर ‘YUVIKA 2026’ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- जो छात्र 1 जनवरी 2026 तक 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हों
- किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल के विद्यार्थी
- चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
जरूरी तिथियां
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 27 फरवरी
- अंतिम तिथि: 31 मार्च
- पहली चयन सूची: 13 अप्रैल
- दूसरी चयन सूची: 20 अप्रैल
- कार्यक्रम अवधि: 11 मई से 22 मई
चयन प्रक्रिया
- 8वीं कक्षा के अंक: 50% वेटेज
- ऑनलाइन क्विज: 10% अंक
- विज्ञान प्रदर्शनी, ओलंपियाड, खेल, एनसीसी, एनएसएस: अतिरिक्त अंक
- पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों को: 15% अतिरिक्त लाभ
- हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी और वे देश के शीर्ष वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर सकेंगे।

