Car Collides with Pole : पंडरी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा…! बिजली खंभे से भिड़ी कार…जोरदार टक्कर से मुड़ गया खंभा…2 युवक गंभीर…यहां देखें बैक टू बैक Video

Car Collides with Pole : पंडरी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा…! बिजली खंभे से भिड़ी कार…जोरदार टक्कर से मुड़ गया खंभा…2 युवक गंभीर…यहां देखें बैक टू बैक Video

रायपुर, 01 मार्च। Car Collides with Pole : राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पंडरी थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा पंडरी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बिजली का खंभा मुड़ गया। खंभे से टकराने के बाद बिजली के तारों से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन आसपास की बिजली सप्लाई भी कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।

कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार से आती हुई और सीधे खंभे से टकराती नजर आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ