Chamber Of Commerce : कांकेर में चैंबर ऑफ कॉमर्स का भव्य शपथ ग्रहण समारोह…! नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ

Chamber Of Commerce : कांकेर में चैंबर ऑफ कॉमर्स का भव्य शपथ ग्रहण समारोह…! नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ

कांकेर, 28 मार्च। Chamber Of Commerce : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जिला इकाई कांकेर के नवीन पदाधिकारियों (कार्यकाल 2025-2028) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ‘सिटी सेंटर’ कांकेर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

समारोह के मुख्य अतिथि एवं चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कांकेर इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बैस सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

श्री थौरानी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कांकेर की ऊर्जावान टीम व्यापारिक समाज की सेवा और समर्पण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा से व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी एवं जसप्रीत सिंह सलूजा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में उपाध्यक्ष, मंत्री, संरक्षक एवं विभिन्न जिलों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। भानुप्रतापपुर, पखांजूर, चारामा और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

व्यापारिक समाज की सेवा का संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बैस और उनकी टीम ने व्यापारिक समाज के हित में कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साह, एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

About The Author

व्यापार