रायपुर, 02 मार्च। Paddy Sale Details : भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार द्वारा धान बिक्री से संबंधित विवरण सार्वजनिक किया। भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए कार्टून के माध्यम से यह दावा किया कि, मालामाल होवत हव, अउ रोज लबारी मारत हव।
भाजपा के अनुसार, जारी किए गए दस्तावेजों (Paddy Sale Details) में भूपेश बघेल, उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, बेटे चैतन्य बघेल और बेटी दीप्ति बघेल के साथ-साथ दीपक बैज सहित कई कांग्रेस विधायकों के नाम पर धान की बिक्री का ब्योरा शामिल है।





कांग्रेस का जवाब
इसके बाद कांग्रेसियों ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, हां जी, हुए मालामाल! किसान हैं तो माल उगाया और बेचा तो माल आया। उन्होंने आगे सरकार पर खाद और पर्याप्त बिजली नहीं देने का आरोप लगते हुए कहा कि,किसान ने पसीना बहाया और धान उगाया। उन्होंने कहा हमारी सरकार की कोशिश थी कि मेहनतकश किसानों को उनकी उपज का सही पैसा मिले। ईमानदारी से वादा निभाया तो हर किसान को भुगतान मिला।
भाजपा के 15 साल के शासन में किसान आत्महत्या कर रहे थे। हमने किसानों को सम्मान और हक़ का पैसा दिया। भाजपा किस मुंह से बात कर रही है? मोदी जी ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, क्या हुआ? किसानों की मेहनत का पैसा ‘माल’ है, पनामा या तावड़े का नहीं। भाजपा को शर्मिंदा होना चाहिए।
सियासी तनाव बढ़ा
राजनीतिक गलियारों में भाजपा द्वारा जारी इस दस्तावेज और कांग्रेस के कड़े बयान के बाद रायपुर में सियासी चर्चा तेज हो गई है। आगामी दिनों में इस मुद्दे पर और बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की संभावना जताई जा रही है।


