मथुरा, 04 मार्च। Honor Killing : मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में मंगलवार सुबह एक भयावह ऑनर किलिंग का मामला सामने आया, जिसने पूरे नी फैला दी। घटना में एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के प्रेम-प्रसंग को लेकर 29 वर्षीय अर्जुन पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सदमे में आई किशोरी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव की युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक अर्जुन, जो कि शादीशुदा था, गांव की ही एक नाबालिग किशोरी के साथ प्रेम संबंध में था। इस संबंध की जानकारी किशोरी के भाई भोला को लगी और वह गुस्से में आकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा।
घटना के दिन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अर्जुन अपने साथियों के साथ गांव के मंदिर के पास था। इसी दौरान भोला उसे पास ही स्थित पथवारी मंदिर की ओर ले गया और वहां अर्जुन के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अर्जुन गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन अर्जुन को तुरंत सीएचसी नौहझील लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही प्रेमिका किशोरी ने भी घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समय रहते नीचे उतार लिया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मथुरा और बाद में आगरा रेफर कर दिया गया।

