Rajya Sabha Election : महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव…! अठावले-तावड़े सहित 4 उम्मीदवारों का ऐलान…BJP ने जारी की राज्यसभा लिस्ट…यहां देखें

Rajya Sabha Election : महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव…! अठावले-तावड़े सहित 4 उम्मीदवारों का ऐलान…BJP ने जारी की राज्यसभा लिस्ट…यहां देखें

महाराष्ट्र, 04 फरवरी। Rajya Sabha Election : भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 4 मार्च, बुधवार को यह सूची जारी की, जिसमें केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास अठावले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, रामराव वाडकुटे और माया चितमन इवानते को उम्मीदवार बनाया गया है।

अठावले को फिर मौका

भाजपा ने अपने सहयोगी दल आरपीआई के नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले को एक बार फिर राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। अठावले पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।

विनोद तावड़े की पहली एंट्री की कोशिश

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पहली बार राज्यसभा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब संसदीय राजनीति में मौका दिया गया है।

कुल 37 सीटों पर होंगे चुनाव

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हर दो साल में होते हैं। इस बार 10 राज्यों – महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना – की 37 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों के संबंधित सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।

भाजपा ने इससे पहले अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें छह राज्यों से नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल थे, लेकिन उसमें महाराष्ट्र का नाम नहीं था। ताजा सूची में महाराष्ट्र की सात खाली हो रही सीटों में से चार पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

सूची जारी होने से पहले रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगी।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, भाजपा ने सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। अब सभी की नजरें आगामी राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

About The Author

Political