झांसी, 04 मार्च। Suicide after Murder : झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को एक भयावह घटना सामने आई। महेंद्र नामक युवक ने अपने मौसेरे भाई की पत्नी माया पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला माया के पेट, सीने, गले और मुंह पर हुआ। घायल अवस्था में माया ने अपनी बेटी को सुरक्षित भागने का इशारा किया, लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान माया की मौत हो गई।

आरोपी महेंद्र ने वारदात के बाद खून से सने कपड़े छोड़कर न्यूड हालत में भागने की कोशिश की और पुलिस से बचने के लिए थाने से लगभग 300 मीटर दूर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पीड़ित पति ने बताया कि वह अहमदाबाद में काम करता था और उसकी माया से वहीं शादी हुई थी। जब उसने पत्नी और आरोपी के बीच प्रेम संबंध की जानकारी पाई, तो झांसी लौट आया था। पति ने बताया कि महेंद्र पर सबसे ज्यादा भरोसा था, लेकिन उसी ने उनका घर उजाड़ दिया।
पति इस बात से बहुत दुखी है कि जिस भाई पर उसने सबसे ज़्यादा भरोसा किया, उसी ने उसका घर बर्बाद कर दिया। उसने बताया कि वह महेंद्र को अपने साथ अहमदाबाद ले गया, उसे पहनने के लिए अपने कपड़े और खाने के लिए भोजन दिया। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई की वह मदद कर रहा था, वही उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर देगा। जब यह हादसा हुआ, तब वे सिर्फ़ तीन महीने से झांसी में थे।
प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे (Suicide after Murder) ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पहले ही आत्महत्या कर चुका है, इसलिए पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है और परिवार गहरे शोक में है।

