Holi Milan of Sarafa Association : रायपुर सराफा एसोसिएशन के होली मिलन में जुटे 700 से अधिक व्यापारी…! MLA मोतीलाल साहू ने लिया फाग गीतों का आनंद

Holi Milan of Sarafa Association : रायपुर सराफा एसोसिएशन के होली मिलन में जुटे 700 से अधिक व्यापारी…! MLA मोतीलाल साहू ने लिया फाग गीतों का आनंद

रायपुर, 05 मार्च। Holi Milan of Sarafa Association : रायपुर के सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट में रायपुर सराफा एसोसिएशन और सेठ नाथूराम होलिका उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाग गीत, रंग-गुलाल और प्रसादी के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाया गया।

इस आयोजन में रायपुर सराफा और सदर बाजार के 700 से अधिक व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावडिया उपस्थित रहे। इसके अलावा नवभारत के प्रदेश प्रमुख संपादक उमाशंकर व्यास, पूर्व उपमहापौर मनोज कंदोई सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा, कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरिया, चेयरमैन प्रकाश गोलछा, सह सचिव विनय गोलछा और मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों और व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रीमती किट्टू सिन्हा, श्रीमती पंचमी सेंद्रे, अतीक रहमान और संजय सिंह ने फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

गुलाल की खुशबू और रंगों के बीच पूरे कार्यक्रम में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। होली मिलन समारोह का सफल संचालन जितेंद्र गोलछा और लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने किया। कार्यक्रम की जानकारी सचिव जितेंद्र गोलछा और कार्यक्रम संचालक लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने दी।

About The Author

व्यापार