Bomb Attack : पुरानी रंजिश ने लिया भयावह रूप…! एक पक्ष ने दूसरे पर देशी बम से किया अटैक…महिलाएं, पुरुष और बच्चे बुरी तरह झुलसे…यहां देखें बैक 2 बैक VIDEO

Bomb Attack : पुरानी रंजिश ने लिया भयावह रूप…! एक पक्ष ने दूसरे पर देशी बम से किया अटैक…महिलाएं, पुरुष और बच्चे बुरी तरह झुलसे…यहां देखें बैक 2 बैक VIDEO

कटनी, 06 मार्च। Bomb Attack : कटनी के बंगला लाइन कैंप में पुरानी रंजिश के चलते हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर देशी बमों से हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। इस बार कुछ लोग सीधे घर में घुसकर देशी बम फेंकने लगे, जिससे घर में मौजूद सभी लोग झुलस गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर तुरंत बल तैनात किया और बम फेंकने वाले कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। यह घटना कटनी जिले में सुरक्षा और स्थानीय शांति के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश