गुजरात, 06 मार्च। IPS Transfer in Gujarat : राज्य सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार ने संबंधित आदेश जारी किए और कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। अधिकारियों की नई पोस्टिंग और जिम्मेदारियों से प्रशासनिक कार्यों में सुधार और बेहतर शासन की उम्मीद जताई जा रही है

