Psychotic Criminal : दिल दहला देने वाली वारदात…! किशोर की हथौड़े से बेरहमी से हत्या…लाश के जख्मी हिस्से से मांस का टुकड़ा खींच कर खाया…खौफनाक मंजर देख दहशत में ग्रामीण…कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

Psychotic Criminal : दिल दहला देने वाली वारदात…! किशोर की हथौड़े से बेरहमी से हत्या…लाश के जख्मी हिस्से से मांस का टुकड़ा खींच कर खाया…खौफनाक मंजर देख दहशत में ग्रामीण…कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

मोह/मध्यप्रदेश, 06 मार्च। Psychotic Criminal : दमोह जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर बहन के घर जा रहे एक किशोर की हथौड़ा मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उसके बाद आरोपी उसका खून चाट रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान भरत विश्वकर्मा (16) के रूप में हुई है, जो अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह भाई दूज पर अपनी बहन के घर टीका लगवाने के लिए समन्ना गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही आरोपी गुड्डा पटेल ने रास्ते में उस पर रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाश के पास बैठकर खून पिया और मांस के टुकड़े खाए

युवक की हत्या करने के बाद सनकी आरोपी ने लाश के पास बैठकर उसका खून पिया और मांस के टुकड़े खाए, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। यह घटना देखकर स्थानीय लोगों ने आरोपी पर पथराव करने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ में हथौड़ा लेकर खेत की तरफ भाग गया। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिससे पुलिसकर्मी और गांव वाले अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। इसके बाद जब आरोपी ने अपना हथियार गिरा दिया, तो गांव वालों ने पथराव करके उसे पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी एक साइकोटिक क्रिमिनल है और उसका मेडिकल एग्जामिनेशन हो रहा है। वह पहले अपनी पत्नी की हत्या के लिए जेल में था, और फिर उसने एक और हत्या कर दी।

मामले में सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि मृतक भरत विश्वकर्मा इमलिया चौकी क्षेत्र का रहने वाला था और गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश