रायपुर, 07 मार्च। BJP Coordination Cell : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यसमिति और संभाग प्रभारियों की घोषणा कर दी है। किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस जंबो सूची में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संभागों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का कहना है कि नई टीम सहकारिता क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगी।

