Double Murder : बिग ब्रेकिंग…! जगदलपुर में भाजपा सांसद के गृहग्राम में डबल मर्डर से सनसनी…देर रात 4 हमलावरों ने ली 2 युवकों की जान…खून से लथपथ भाइयों की मिली लाश

Double Murder : बिग ब्रेकिंग…! जगदलपुर में भाजपा सांसद के गृहग्राम में डबल मर्डर से सनसनी…देर रात 4 हमलावरों ने ली 2 युवकों की जान…खून से लथपथ भाइयों की मिली लाश

जगदलपुर, 08 मार्च। Double Murder : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो भाजपा सांसद महेश कश्यप के गृह ग्राम कलचा से जुड़ा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। इस वारदात में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म