Raid on Hookah Bar : बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! होटल की छत से भारी मात्रा में अवैध हुक्का जब्त…हुक्का पैंट-चिलम सहित कैश बरामद…यहां देखें VIDEO

Raid on Hookah Bar : बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! होटल की छत से भारी मात्रा में अवैध हुक्का जब्त…हुक्का पैंट-चिलम सहित कैश बरामद…यहां देखें VIDEO

बिलासपुर, 09 मार्च। Raid on Hookah Bar : चकरभाठा पुलिस ने होटल शिवा इन, बोदरी में छत पर अवैध रूप से हुक्का संचालन करने वाले आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न हुक्का उपकरण और तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए हैं।

बरामद सामग्री और राशि

पुलिस ने आरोपियों के पास से 55,000 रुपये का सामान ज़ब्त किया, जिसमें 12 हुक्का पैंट, 6 कोयला/कोको जेल, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोयले की भट्टी, प्लास्टिक के डिब्बों में अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू वाली 3 सिगरेट और 5,000 रुपये कैश शामिल हैं।

थाना प्रभारी उमेश साहू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। मुखबिर सूचना के आधार पर 8 मार्च 2026 को होटल में रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई तंबाकू अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत की गई है। आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता, पिता ओम प्रकाश गुप्ता, उम्र 39 साल, निवासी होटल शिवा इन, बोदरी, को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चकरभाठा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध हुक्का संचालन और तंबाकू उत्पाद के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

जुर्म