Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित…! महिलाओं पर भरोसा…लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद

Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित…! महिलाओं पर भरोसा…लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद

रायपुर, 09 मार्च। Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए सोमवार का दिन खास रहा। प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल अब खत्म हो गई है। लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम को निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

दरअसल, इन दोनों सीटों के लिए केवल दो ही नामांकन दाखिल किए गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अनुभवी नेता फूलोदेवी नेताम पर भरोसा जताया था।

नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। चूंकि दोनों सीटों के लिए केवल दो उम्मीदवार ही मैदान में थे, इसलिए निर्वाचन अधिकारी ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

इसके साथ ही इन सीटों के लिए मतदान कराने की आवश्यकता नहीं रह गई। खास बात यह रही कि प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने इस बार महिलाओं को मौका दिया और दोनों ही उम्मीदवार बिना चुनावी मुकाबले के संसद के उच्च सदन तक पहुंच गईं।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति