Availability of Gas : CM विष्णु देव साय ने X पर पोस्ट कर भरोसा दिलाया…! बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें-गैस की कमी नहीं…देखिए उन्होंने और क्या कहा…?

Availability of Gas : CM विष्णु देव साय ने X पर पोस्ट कर भरोसा दिलाया…! बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें-गैस की कमी नहीं…देखिए उन्होंने और क्या कहा…?

रायपुर, 10 मार्च। Availability of Gas : विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आम जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

About The Author

छत्तीसगढ