जगदलपुर, 11 मार्च। Big Naxal Surrender : जगदलपुर स्थित बस्तर मुख्यालय में चलाए जा रहे ‘पूना मारगेम अभियान’ के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत 108 माओवादी कैडरों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की निशानदेही पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया देश के इतिहास का सबसे बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये नगद, 1 किलो से अधिक सोना और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
बरामद किए गए हथियारों और सामान का प्रदर्शन Shaurya Bhavan Lalbagh में किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास की प्रक्रिया का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Arun Dev Gautam सहित समाज के वरिष्ठजन, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने इसे बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

