नई दिल्ली, 11 मार्च। Mahakumbh Viral Girl : सोशल मीडिया पर ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से चर्चा में आई Monalisa ने केरल में अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने पुलिस सुरक्षा के बीच सिविल मैरिज की और बाद में मंदिर में भी विवाह किया। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है।
मोनालिसा की इस शादी से उनका परिवार ही नहीं, बल्कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले निर्देशक Sanoj Mishra भी हैरान हैं। सनोज मिश्रा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए कई सनसनीखेज दावे किए हैं।
सनोज मिश्रा के आरोप
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई हैं और उन्होंने यह कदम प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है। उन्होंने लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है।
सनोज ने अपने पोस्ट में कहा कि महाकुंभ के दौरान वायरल होने के बाद उन्होंने मोनालिसा को प्रशिक्षण देकर फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने की घोषणा की थी और अपनी फिल्म The Diary of Manipur में मौका दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत उन्हें झूठे मामलों में फंसाया और जेल तक भेज दिया। सनोज का कहना है कि इसके पीछे उनके विरोधियों की साजिश थी।
सनोज आगे लिखते हैं, उसके पास सिर्फ़ एक ऑप्शन था: मोनालिसा, जिसे मैं मां गंगा का अवतार मानता था। मोनालिसा की ज़िंदगी इतनी आसान नहीं थी। जैसा कि आप सब देखते हैं, उसकी मां, बड़ी मां, छोटी मां, पिता, बड़े पिता और छोटे पिता सब उसके लिए सिर्फ़ दिखावा और मजबूरी थे। उसकी ज़िंदगी उसकी असली मां पर निर्भर थी, जिसे उसके पिता ने किडनैप करके दूसरी औरत से शादी कर ली थी। क्योंकि खानाबदोशों के नियम और डिसिप्लिन अलग होते हैं, इसलिए मोनालिसा को बताई गई नई मां को अपनाना पड़ा। लेकिन जब वह बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और अपनी असली मां को भिखारी की तरह मालाएं बेचते देखा, तो वह रोने लगी।
कई बार उसने मुझे यह दर्द बताया और बगावत करने की इच्छा भी जताई, कहा कि अगर उसे कभी मौका मिला, तो वह सबको बाहर निकाल देगी और अपनी मां के पास चली जाएगी। मैंने हमेशा उसे समझाया, लेकिन ऐसे पर्सनल मामलों में दखल देना ठीक नहीं था। क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे रेपिस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
कपल ने मंदिर के देवता के सामने टेका माथा
खबर है कि शादी एक मंदिर में भक्तों, मीडिया और कुछ पॉलिटिकल हस्तियों की मौजूदगी में हुई। शादी की रस्में पूरी करने के बाद, कपल ने मंदिर के देवता के सामने माथा टेका और पुजारी से अपनी नई ज़िंदगी के लिए आशीर्वाद लिया। कुछ दिन पहले, मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। उस समय, उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पिता विजय सिंह भोसले उन पर अपनी पसंद के किसी व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। फिलहाल, मोनालिसा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
मोनालिसा का सौदा का दावा
सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा के एक शिक्षक को उन्होंने पढ़ाई के लिए रखा था, लेकिन बाद में वही व्यक्ति उनका मैनेजर बनकर कथित तौर पर दलाल की तरह काम करने लगा और दक्षिण भारत में उनका ‘सौदा’ करने की कोशिश की।
सच्चाई पर सवाल
हालांकि सनोज मिश्रा के इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि (Mahakumbh Viral Girl)नहीं हुई है। फिलहाल मोनालिसा और उनके पति फरमान खान की ओर से इस मामले में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मोनालिसा की इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नोट- वायरल वीडियो की सच्चाई का दावा जनता की आवाज़ नहीं करता है. खबर सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के अनुसार तैयार की गयी है.

