रायपुर, 11 मार्च। PM Sadak Yojana : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआई डीए), नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों (एनक्यूएम) का छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह दौरा मार्च 2026 के दौरान आयोजित किया जाएगा।
इस निरीक्षण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे तथा कार्यों की प्रगति और मानकों का मूल्यांकन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज कुमार सिंह द्वारा कांकेर एवं नारायणपुर, सतीश कुमार द्वारा कोरिया, जशपुर एवं बलरामपुर, नुरुल एन इशरत द्वारा धमतरी एवं गरियाबंद जिलों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

