Wing Commander Suicide : बिग ब्रेकिंग…! रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या…घर के अंदर लगा ली फांसी…जांच में जुटी पुलिस

Wing Commander Suicide : बिग ब्रेकिंग…! रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या…घर के अंदर लगा ली फांसी…जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, 11 मार्च। Wing Commander Suicide : रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में रहने वाले विंग कमांडर विपुल यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला एयरफोर्स के अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और घर के अंदर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

तेलीबांधा थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़