Electric Shock : हाई वोल्टेज की चपेट में आए 2 लोगों की दर्दनाक मौत…लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया…हादसे का भयावह दृश्य CCTV में कैद…यहां देखें VIDEO

Electric Shock : हाई वोल्टेज की चपेट में आए 2 लोगों की दर्दनाक मौत…लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया…हादसे का भयावह दृश्य CCTV में कैद…यहां देखें VIDEO

मंचरियाल/तेलंगाना, 12 मार्च। Electric Shock : तेलंगाना के मंचरियाल जिले में करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा डंडेपल्ली मंडल के मदारीपेट गांव में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को तीन मजदूर सड़क पार करते हुए लोहे का एक स्टैंड लेकर जा रहे थे। इसी दौरान स्टैंड का ऊपरी हिस्सा अचानक 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट फैलते ही स्टैंड पकड़े दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान मौजूद तीसरा युवक उन्हें बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन तेज करंट के कारण वह भी पास नहीं जा सका और किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लक्शेट्टीपेट के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान सल्ला लक्ष्मीनारायण और नागराजू (वेल्नुरु गांव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर एक सीमेंट व्यापारी के लिए काम करते थे। वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें हादसे का भयावह दृश्य कैद हुआ है। घटना के बाद इलाके (Electric Shock) में शोक का माहौल है।

About The Author

राष्ट्रीय