Jindal Steel Limited को ओडिशा में दो बड़े लौह अयस्क ब्लॉक…! पसंदीदा बोलीदाता घोषित

Jindal Steel Limited को ओडिशा में दो बड़े लौह अयस्क ब्लॉक…! पसंदीदा बोलीदाता घोषित

रायपुर, 12 मार्च। Jindal Steel Limited : देश की प्रमुख स्टील कंपनी Jindal Steel Limited को ओडिशा में दो महत्वपूर्ण लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी में बड़ी सफलता मिली है। कंपनी को Odisha के क्योंझर जिला में स्थित दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित किया गया है।

यह घोषणा ओडिशा सरकार द्वारा दिसंबर 2025 में अधिसूचित 12 खनिज ब्लॉकों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के सफल समापन के बाद की गई।

ठाकुरानी-ए-1 ब्लॉक के लिए मिली बोली

कंपनी को पहले ठाकुरानी-ए-1 लौह अयस्क ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है। यह ब्लॉक करीब 202 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार इसमें जी-3 स्तर का लगभग 50 मिलियन टन लौह अयस्क भंडार मौजूद है। इसके लिए कंपनी ने 101.20 प्रतिशत प्रीमियम देने की पेशकश की है।

दूसरे ब्लॉक में 38 मिलियन टन भंडार

इसके अलावा रेंगालाबेरहा उत्तर-पूर्व विस्तार और नुआगांव पश्चिम ब्लॉक के लिए भी कंपनी को पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है। करीब 84 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस ब्लॉक में जी-2 स्तर का लगभग 38 मिलियन टन लौह अयस्क भंडार अनुमानित है। इस ब्लॉक के लिए कंपनी ने 111.15 प्रतिशत प्रीमियम देने का प्रस्ताव रखा है।

नवीन जिन्दल के नेतृत्व में विस्तार

प्रसिद्ध उद्योगपति Naveen Jindal के नेतृत्व में संचालित जिन्दल स्टील भारत की अग्रणी स्टील कंपनियों में से एक है। कंपनी ‘माइन-टू-मेटल’ मॉडल पर काम करती है, जिसमें खनन से लेकर स्टील उत्पादन तक पूरी प्रक्रिया शामिल है।

करीब 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश के साथ कंपनी (Jindal Steel Limited) की अत्याधुनिक इकाइयाँ अंगुल, रायगढ़ और पतरातू में संचालित हैं। कंपनी का कारोबार भारत के साथ-साथ अफ्रीका में भी फैला हुआ है और इसके स्टील उत्पाद बुनियादी ढांचे, निर्माण और विनिर्माण क्षेत्रों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

About The Author

व्यापार