Lover Couple Suicide : पखांजूर से बड़ी खबर…! जंगल में प्रेमी जोड़े का शव बरामद…जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका…यहां देखें VIDEO

Lover Couple Suicide : पखांजूर से बड़ी खबर…! जंगल में प्रेमी जोड़े का शव बरामद…जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका…यहां देखें VIDEO

पखांजूर, 12 मार्च। Lover Couple Suicide : छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के टेकामेटा जंगल में गुरुवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या की।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक-युवती बुधवार रात से ही अपने घर से लापता थे। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण महुआ बिनने जंगल पहुंचे तो उन्होंने दोनों के शव पड़े देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही छोटे बेठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कीटनाशक का पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे मामले की जांच में सबूत के रूप में कब्जे में लिया गया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म