Assembly Elections 2026 Dates Live : बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान…! तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग…4 मई को आएंगे नतीजे

Assembly Elections 2026 Dates Live : बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान…! तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग…4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली, 15 मार्च। Assembly Elections 2026 Dates Live : भारत के चुनाव आयोग ने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव है और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे

असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे

इन सभी 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा 26 फरवरी, 2021 को की गई थी। पिछली बार, बंगाल विधानसभा चुनाव आठ चरणों में संपन्न हुए थे। वर्ष 2021 में, पश्चिम बंगाल की विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को, तमिलनाडु का 10 मई को, असम का 20 मई को और केरल का 23 मई को समाप्त होने वाला है। पुडुचेरी विधानसभा (Assembly Elections 2026 Dates Live) का कार्यकाल सबसे अंत मेंविशेष रूप से 15 जून को समाप्त हो रहा है।

पांच राज्यों में आज से आदर्श आचार संहिता

बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम 4 से पांच बजे के बीच होगा। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगा।

चुनावी तारीखों का ऐलान

राज्यमतदान नतीजे
असम9 अप्रैल, 2026
4 मई, 2026
केरल9 अप्रैल, 20264 मई, 2026
पुडुचेरी9 अप्रैल, 20264 मई, 2026
तमिलनाडु23 अप्रैल, 20264 मई, 2026
पश्चिम बंगाल23 और 29 अप्रैल, 20264 मई, 2026

About The Author

चुनाव ब्रेकिंग न्यूज़