Business Community : भनपुरी में ‘संवाद से समाधान’ का आयोजना…! पुलिस और उद्योगपतियों के बीच हुआ खुला संवाद

Business Community : भनपुरी में ‘संवाद से समाधान’ का आयोजना…! पुलिस और उद्योगपतियों के बीच हुआ खुला संवाद

रायपुर, 15 मार्च। Business Community : भनपुरी स्थित छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज़ (CFI) के ऑडिटोरियम में पुलिस कमीशनरेट उत्तर जोन के जागरूकता अभियान ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लगभग 60 वर्ष पुरानी पंजीकृत लघु एवं मध्यम उद्योगपतियों की संस्था सीएफआई तथा आलू-प्याज आढ़तिया संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मयंक गुर्जर (डीसीपी, नॉर्थ जोन), पूर्णिमा लांबा (एसीपी, उरला), प्रोविजनल डीएसपी अमित कोसमा, खमतराई थाना प्रभारी राजेश सिंह तथा उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सीएफआई के अध्यक्ष शंकर बजाज ने सभी अधिकारियों, उद्योगपतियों और व्यापारियों का स्वागत किया।

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि नया पुलिस कमीशनरेट संजीव शुक्ला के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने सरल शब्दों में समझाया कि अनुशासित और सतर्क व्यवहार अपनाकर उद्योगों को सुरक्षित माहौल में बिना भय के संचालित किया जा सकता है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के व्यवस्थित इंस्टॉलेशन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

एसीपी उरला पूर्णिमा लांबा ने नई कमीशनरेट व्यवस्था और उसकी जरूरतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं खमतराई थाना प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि भनपुरी और खमतराई औद्योगिक क्षेत्र हैं और पुलिस हमेशा कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा उद्योगपतियों और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रयासरत रहती है।

कार्यक्रम के दौरान खुले मंच पर उद्योगपतियों और व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों और उद्योगपतियों की हर संभव मदद करेगा।

इस अवसर पर आलू-प्याज व्यापारी संघ, भनपुरी-खमतराई एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपति-व्यापारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, फेडरेशन के सदस्य और व्यापारी वर्ग के करीब 200 लोग उपस्थित रहे। फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रही।

About The Author

व्यापार