Final Farewell to Harish Rana : सबको माफ करते हुए…सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ…! हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा…आंखों में ला देगा आंसू…यहां देखें अंतिम VIDEO

Final Farewell to Harish Rana : सबको माफ करते हुए…सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ…! हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा…आंखों में ला देगा आंसू…यहां देखें अंतिम VIDEO

नई दिल्ली/गाजियाबाद, 15 मार्च। Final Farewell to Harish Rana : कभी-कभी जिंदगी इतनी लंबी पीड़ा दे देती है कि मौत भी राहत जैसी लगने लगती है। गाजियाबाद के हरीश राणा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। करीब 13 साल तक बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े रहने के बाद अब उनकी जिंदगी का आखिरी अध्याय लिखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली के एम्स में उनका लाइफ सपोर्ट हटाया गया है। इस बीच उनकी विदाई का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं।

गाजियाबाद के हरीश राणा की जिंदगी की लंबी और दर्दभरी कहानी अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। करीब 13 साल से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हरीश राणा का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया गया है। इसके पहले उन्हें घर से दिल्ली के All India Institute of Medical Sciences, New Delhi में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम Supreme Court of India के आदेश के अनुसार पैसिव यूथेनेशिया (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार हरीश राणा पिछले कई वर्षों से अचेत अवस्था में थे और उनके ठीक होने की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी थी। इसी स्थिति को देखते हुए परिवार ने अदालत में इच्छामृत्यु की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी। सभी मेडिकल रिपोर्ट और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दे दी, ताकि लंबे समय से चल रही पीड़ा से उन्हें राहत मिल सके।

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया

इच्छामृत्यु उस स्थिति को कहा जाता है, जब किसी गंभीर और असाध्य बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को असहनीय पीड़ा से राहत दिलाने के लिए जीवनरक्षक इलाज को वापस ले लिया जाता है। आम तौर पर इसे दो प्रकारों में बांटा जाता है, सक्रिय और निष्क्रिय। पैसिव यूथेनेशिया में मरीज के इलाज या लाइफ सपोर्ट को धीरे-धीरे हटाकर उसे प्राकृतिक रूप से जीवन की अंतिम अवस्था तक जाने दिया जाता है।

वायरल वीडियो ने किया भावुक

इस घटना से जुड़ा करीब 22 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में हरीश राणा बिस्तर पर लेटे नजर आते हैं और उनकी नजरें ऊपर की ओर टिकी रहती हैं। उनकी आंखों में उदासी के साथ एक अजीब सी शांति दिखाई देती है।

वीडियो में एक महिला उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाती है और उनका सिर सहलाते हुए कहती है, सबको माफ करते हुए…सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ। यह दृश्य सोशल मीडिया पर देखने वालों को भावुक कर रहा है।

13 साल पहले हुआ था हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 13 साल पहले पढ़ाई के दौरान चंडीगढ़ में हरीश राणा एक हादसे का शिकार हो गए थे। बताया जाता है कि वह हॉस्टल की इमारत से गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह कोमा जैसी स्थिति में चले गए। लंबे समय तक बिस्तर पर रहने के कारण उनके शरीर में कई जटिल समस्याएं भी पैदा हो गईं।

परिवार ने वर्षों तक उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम है। आखिरकार परिवार ने अदालत से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी दे दी। अब डॉक्टरों की देखरेख में उनके जीवन के अंतिम चरण की चिकित्सा प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

About The Author

राष्ट्रीय