Suicide Threat : कथावाचक का वीडियो वायरल…! मंत्री राजेश अग्रवाल का बड़ा बयान…यहां सुनिए VIDEO

Suicide Threat : कथावाचक का वीडियो वायरल…! मंत्री राजेश अग्रवाल का बड़ा बयान…यहां सुनिए VIDEO

अंबिकापुर, 15 मार्च। Suicide Threat : अंबिकापुर में कथावाचक के एक वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए ‘भारतीय नमो सेवा दल’ नामक फर्जी संस्था की ओर से आवेदन दिया गया था।

मंत्री ने आरोप लगाया कि कथित कथावाचक द्वारा कार्यक्रम के लिए करीब 15 लाख रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए सरकारी धनराशि देना संभव नहीं है।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि नियमों के अनुसार पहले अधिकारी कार्यक्रम का निरीक्षण करते हैं। यदि रिपोर्ट सही होती है तो ही किसी प्रकार की सहायता राशि मिल सकती है, अन्यथा यह संभव नहीं होता।

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पैसा नहीं मिलने के बाद कथावाचक द्वारा वीडियो जारी कर दबाव बनाने की कोशिश की गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि मामला आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए फिलहाल किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने दी आत्मदाह की धमकी

बता दें कि, कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने बीते दिनों विधानसभा के बाहर आत्महत्या की धमकी दी थी। उनका 1 मिनट 30 सेकंड का वीडियो जारी कर मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचक सेवा के 15 लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया। वीडियो में डॉ. रामानुरागी महाराज ने कहा, 2 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक श्रीमद भागवत कथा अंबिकापुर के लखनपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल के यहां आयोजित की। कथा के बाद भी मुझे कोई भुगतान (Suicide Threat) नहीं मिला। जब भी मैं पैसे लेने गया, मुझे धक्का-मारकर भगा दिया गया।

About The Author

छत्तीसगढ