Udaya 2026 : महिला उद्यमियों को मिलेगा नया मंच…! 18 मार्च को भव्य आयोजन…महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Udaya 2026 : महिला उद्यमियों को मिलेगा नया मंच…! 18 मार्च को भव्य आयोजन…महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

रायपुर, 16 मार्च। Udaya 2026 : रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 18 मार्च 2026 को महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम ‘उदया’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम Chhattisgarh Chamber of Commerce & Industries (महिला चेम्बर), Jan Shikshan Sansthan तथा Bhavsar Foundation के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम She Leads, She Creates, She Inspires थीम पर आधारित होगा। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक विमतारा, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को नवाचार, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

रायपुर में जुटेंगी महिला उद्यमी

कार्यक्रम में Indian Institute of Management Raipur की डॉ. रश्मि शुक्ला आर्थिक संपन्नता विषय पर वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगी। वहीं प्रत्यक्ष वार्तालाप सत्र में रूही अग्रवाल और रमेश अग्रवाल अपने अनुभव साझा करेंगे।

इसके अलावा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाओं पर भी विशेष जानकारी दी जाएगी। Chhattisgarh State Industrial Development Corporation (CSIDC) और Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) के अधिकारी महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध योजनाओं और अवसरों पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम के दौरान उदया सम्मान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

महिला चेम्बर की अध्यक्षा डॉ. इला गुप्ता ने बताया कि आज की महिला केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बन रही है। उन्होंने कहा कि “उदया केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जहां महिलाओं को उद्यमिता, सरकारी योजनाओं और नए अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जब एक महिला सशक्त होती है तो पूरा समाज प्रगति करता है।”

आयोजकों ने प्रदेश की सभी महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author

व्यापार