MIC Meeting : ब्रेकिंग…एमआईसी का बड़ा एक्शन…! पुराना महापौर बंगला अब बनेगा ED ऑफिस…पुलिस कमिश्नरेट को भी मिलेगी एक नई जगह…यहां पढ़ें और क्या बदलेगा

MIC Meeting : ब्रेकिंग…एमआईसी का बड़ा एक्शन…! पुराना महापौर बंगला अब बनेगा ED ऑफिस…पुलिस कमिश्नरेट को भी मिलेगी एक नई जगह…यहां पढ़ें और क्या बदलेगा

रायपुर, 17 मार्च। MIC Meeting : रायपुर नगर निगम की एमआईसी बैठक में शहर प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए नलघर चौक स्थित पुराने महापौर बंगले को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कोटा मुक्तिधाम के सामने स्थित सामुदायिक भवन को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त पश्चिम कार्यालय के लिए अस्थायी रूप से आवंटित करने की मंजूरी भी दी गई है।

रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास और व्यवस्थापन से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।

नलघर चौक का महापौर बंगला अब ED के हवाले

बैठक में निर्णय लिया गया कि नलघर चौक स्थित पुराना महापौर बंगला अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंपा जाएगा, जहां जल्द ही ईडी का दफ्तर संचालित होगा। इसके साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त पश्चिम कार्यालय के लिए कोटा मुक्तिधाम के सामने स्थित सामुदायिक भवन को अस्थायी रूप से आवंटित करने की भी स्वीकृति दी गई।

एमआईसी ने ऑक्सीजोन परियोजना के तहत हटाए गए 69 दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर अहम निर्णय लेते हुए उनकी दुकानें जल्द बनाकर देने का रास्ता आसान किया है। तय योजना के अनुसार, शंकर नगर स्थित क्रिस्टल आर्केड के सामने दुकानों का निर्माण कर दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा।

शहर में यातायात और अतिक्रमण की समस्या को ध्यान में रखते हुए 15 स्थानों पर वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इन स्थानों का चयन नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद किया गया है।

नरैया तालाब के पास दिव्यांग पार्क

बैठक में नरैया तालाब के पास दिव्यांग पार्क निर्माण को मंजूरी दी गई, जिसकी अनुमानित लागत करीब 9.95 करोड़ रुपये है। यह पार्क दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त होगा। इसके लिए सांसद Brijmohan Agrawal द्वारा प्रस्तावित भूमि को स्वीकृति दी गई है।

साथ ही, शहर में बलिदानी सैनिकों मेजर यशवंत गोविंद गोरे और मेजर सत्य प्रदीप दत्ता की प्रतिमाएं स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा दतरेंगा मोड़ से चंद्रा टाउन होते हुए महादेव घाट रोड तक सड़क चौड़ीकरण की योजना पर भी सहमति बनी।

एमआईसी बैठक (MIC Meeting) में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित सभी सदस्य, अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शहर के विकास, यातायात सुधार और सामाजिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में लिए गए इन फैसलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ