सारंगढ़, 18 मार्च। Weather Alert : क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज बारिश और ओले गिरने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि कई इलाकों में करीब घंटों तक ओले गिरते रहे, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के कारण लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
वहीं, इस ओलावृष्टि से किसानों को भी नुकसान हुआ है। विशेष रूप से प्याज और अन्य फसलों को काफी क्षति पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी फसल ओलों की मार से प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
हालांकि, तेज गर्मी के बीच हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

