रायपुर, 19 मार्च। Chhattisgarh Budget 2026 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 87 हजार 500 करोड़ रुपये का व्यापक विनियोग विधेयक विधानसभा में पेश किया। इस दौरान उन्होंने इसे राज्य के 3 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं पर आधारित जनोन्मुखी और विकासोन्मुख बजट बताया।
उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट संकल्प आधारित बजट’ है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाना है।
संतुलित और मजबूत वित्तीय ढांचा
- कुल विनियोग: 1.87 लाख करोड़ रुपये
- शुद्ध बजट: 1.72 लाख करोड़ रुपये
- राजस्व प्राप्तियां: 1.41 लाख करोड़ रुपये
- पूंजीगत प्राप्तियां: 29 हजार करोड़ रुपये
- राजकोषीय घाटा: 20,400 करोड़ (GSDP का 2.87%)
सरकार ने इसे वित्तीय अनुशासन और संतुलित प्रबंधन का संकेत बताया है।
7 स्तंभों पर आधारित विकास मॉडल, 5 नए मिशन
बजट को समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कौशल, अंत्योदय, आजीविका और नीति जैसे सात स्तंभों पर तैयार किया गया है। इसके तहत 500 करोड़ रुपये से 5 बड़े मिशन शुरू होंगे-
- मुख्यमंत्री एआई मिशन
- खेल उत्कर्ष मिशन
- पर्यटन विकास मिशन
- अधोसंरचना मिशन
- स्टार्टअप एवं निपुण मिशन
तेज़ आर्थिक वृद्धि
- राज्य की विकास दर: 8.11% (राष्ट्रीय औसत 7.4% से अधिक)
- प्रति व्यक्ति आय: ₹1.79 लाख
- कृषि, उद्योग और सेवा- तीनों क्षेत्रों में संतुलित वृद्धि
किसानों के लिए बड़ा प्रावधान
- ‘कृषक उन्नति योजना’ के लिए 10,000 करोड़ रुपये
- धान खरीदी: ₹3,100 प्रति क्विंटल
- अब तक 1.40 लाख करोड़ रुपये का भुगतान
- मुफ्त बिजली (कृषि पंप): 5,500 करोड़ रुपये
सरकार ने मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों को भी बढ़ावा देने का फैसला किया है।
महिला सशक्तिकरण पर फोकस
- ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए 8,200 करोड़ रुपये
- 70 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1,000 सहायता
- वर्ष 2026 घोषित: ‘महतारी गौरव वर्ष’
इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास
- पूंजीगत व्यय: 27,000 करोड़ रुपये
- 1,162 सड़कों और 393 पुलों का निर्माण
- सिंचाई: 4,400 करोड़ रुपये
- जल जीवन मिशन: 3,000 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: 2,000 करोड़ रुपये
- आयुष्मान योजना: 1,500 करोड़ रुपये
- 700 नए स्कूल भवन
- नए मेडिकल कॉलेज की योजना
ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास
- पीएम आवास और रोजगार गारंटी: 4-4 हजार करोड़ रुपये
- शहरी विकास: 750 करोड़ रुपये
- “आदर्श शहर समृद्धि योजना” लागू
पर्यटन और सुरक्षा पर जोर
- शक्ति पीठ परियोजना और रामलला दर्शन योजना
- होम स्टे नीति से रोजगार
- 1,500 नए बस्तर फाइटर पद
- 15 नए थाने और 5 साइबर पुलिस स्टेशन
चर्चा में शामिल नेता
विनियोग विधेयक पर चर्चा में चरण दास महंत, लक्ष्मी राजवाड़े समेत कई विधायकों ने भाग लिया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट समावेशी, दूरदर्शी और संतुलित विकास का दस्तावेज है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

