Excise Recruitment : छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी…! 200 चयनित…43 वेटिंग में…128 अभ्यर्थी हुए बाहर…यहां वेबसाइट पर देखें पूरी मेरिट List

Excise Recruitment : छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी…! 200 चयनित…43 वेटिंग में…128 अभ्यर्थी हुए बाहर…यहां वेबसाइट पर देखें पूरी मेरिट List

रायपुर, 20 मार्च। Excise Recruitment : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन पदों की पूर्ति हेतु 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम 19 सितंबर 2025 को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था।

तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया

विज्ञापन में निर्धारित वर्गवार एवं प्रवर्गवार रिक्तियों के आधार पर लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड जांच के लिए बुलाया गया था।

128 अभ्यर्थी बाहर

पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने या शारीरिक मापदंड में अयोग्य पाए जाने वाले कुल 128 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इस संबंध में 12 मार्च 2026 को विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया।

200 पदों पर चयन, 43 प्रतीक्षा सूची

शेष पात्र अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर, 200 पदों के लिए चयन सूची जारी। 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (वेटिंग) सूची जारी

यहां देखें पूरी सूची

अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़