Drug Bust : रायपुर में अकल्पनीय घटना…! BP मशीन के अंदर ₹2,00,000 से अधिक का कोकीन छिपाया…हाई प्रोफाइल युवक हाथ में Apple Iphone लिए तलाश रहा था ग्राहक…पुलिस ने किया अरेस्ट

Drug Bust : रायपुर में अकल्पनीय घटना…! BP मशीन के अंदर ₹2,00,000 से अधिक का कोकीन छिपाया…हाई प्रोफाइल युवक हाथ में Apple Iphone लिए तलाश रहा था ग्राहक…पुलिस ने किया अरेस्ट

रायपुर, 21 मार्च। Drug Bust : राजधानी रायपुर में पुलिस ने कोरियर के जरिए कोकीन मंगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन सहित कार और महंगा मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कृष्ण गोपाल अग्रवाल (28) निवासी गीतांजली नगर, शंकर नगर के रूप में हुई है। आरोपी को थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर-05 के पास उस समय पकड़ा गया, जब वह कार में कोकीन लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा था।

कोरियर से मंगाई जा रही थी कोकीन

जांच में सामने आया कि आरोपी अन्य राज्यों से कोरियर के माध्यम से कोकीन मंगाता था। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें एक कोरियर पैकेट मिला। पैकेट में बी.पी. मशीन के अंदर छिपाकर कोकीन रखी गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से, 4.55 ग्राम कोकीन (कीमत लगभग ₹2,27,500), एक चार पहिया वाहन (ग्रैंड विटारा), एक एप्पल आईफोन जब्त किया है। कुल जब्ती की कीमत करीब ₹20,27,500 बताई जा रही है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22बी के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, कोरियर फर्म की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़