One-Sided Love : राजकोट में सनसनी…! महिला डॉक्टर के क्लिनिक में गुप्त कैमरा…प्रसव कक्ष जैसे निजी पलों की रिकॉर्डिंग..2023 से अब तक 4,000 वीडियो बरामद

One-Sided Love : राजकोट में सनसनी…! महिला डॉक्टर के क्लिनिक में गुप्त कैमरा…प्रसव कक्ष जैसे निजी पलों की रिकॉर्डिंग..2023 से अब तक 4,000 वीडियो बरामद

राजकोट, 21 मार्च। One-Sided Love : शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर के क्लिनिक में गुप्त कैमरा लगाकर निजी पलों की रिकॉर्डिंग करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। इस मामले में राजकोट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में डॉक्टर कमल नांढा सहित 12 लोगों के खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक साजिश, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने साधु वासवानी रोड स्थित क्लिनिक के प्रसव कक्ष में बल्ब होल्डर के अंदर जासूसी कैमरा फिट किया था। इस कैमरे में मेमोरी कार्ड लगाया गया था, जिसमें रिकॉर्डिंग सेव होती रहती थी। आरोपी समय-समय पर मेमोरी कार्ड बदलकर वीडियो अपने पास रखता था।

पत्रकारों के साथ मिलकर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल

जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2023 से इस तरह की रिकॉर्डिंग कर रहा था और अब तक 3,000 से 4,000 वीडियो जुटा चुका था। आरोप है कि इन वीडियो को कुछ स्थानीय पत्रकारों के साथ साझा कर पीड़ित डॉक्टर को ब्लैकमेल किया गया।

पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 50 हजार रुपये वसूले भी गए। लगातार मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के डर से परेशान होकर आखिरकार डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर एक महिला (One-Sided Love) को लेकर एकतरफा प्रेम में था और इसी वजह से उसने यह साजिश रची।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

जुर्म