Father Attack : गरियाबंद में दिल दहला देने वाली घटना…! पिता ने 6 साल की बेटी पर किया चाकू से हमला…खुद को भी किया घायल

Father Attack : गरियाबंद में दिल दहला देने वाली घटना…! पिता ने 6 साल की बेटी पर किया चाकू से हमला…खुद को भी किया घायल

गरियाबंद, 22 मार्च। Father Attack : जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर गांव में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महेंद्र नेताम (36 वर्ष) ने घर के आंगन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से बेटी की गर्दन पर वार किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इस दौरान बच्ची को गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट आई, जबकि आरोपी पिता ने खुद का गला काटने की भी कोशिश की।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया।

मेकाहार में इलाज जारी

डॉक्टर हरीश चौहान के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और चोट बाहरी सतह तक सीमित है। वहीं महेंद्र नेताम के गले में गहरा घाव होने के कारण अधिक रक्तस्राव हुआ है, जिसे देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहार अस्पताल रेफर किया गया है।

मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

परिजनों ने बताया कि महेंद्र की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, और इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर थाना को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत और स्तब्धता का माहौल पैदा कर रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म