Ropeway Broke : खल्लारी हादसे में शिक्षिका आयुषी धावरे की दर्दनाक मौत…! शादी के महज 4 महीने में उजड़ गया संसार…आज अंतिम संस्कार…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

Ropeway Broke : खल्लारी हादसे में शिक्षिका आयुषी धावरे की दर्दनाक मौत…! शादी के महज 4 महीने में उजड़ गया संसार…आज अंतिम संस्कार…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

रायपुर, 23 मार्च। Ropeway Broke : छत्तीसगढ़ के राजातालाब के धावरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक हृदय विदारक हादसे में स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन की शिक्षिका आयुषी धावरे की असमय मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खल्लारी में रोप-वे टूटने की दुर्घटना में आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनका बाद में निधन हो गया। इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

4 महीने पहले ही बसी थी नई जिंदगी

आयुषी की शादी 25 नवंबर 2025 को हुई थी। शादी के महज चार महीने बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को शोक में डुबो दिया।

परिवार के अन्य सदस्य भी घायल

इस दुर्घटना में उनके पति ऋषभ धावरे, देवर शुभ धावरे और ननद शुभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज VY Hospital में चल रहा है।

आज अंतिम संस्कार

आयुषी धावरे का अंतिम संस्कार आज उनके निवास गांधी चौक, राजातालाब से शंकर नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात है, किस्मत ने एक हंसती-खिलखिलाती जिंदगी को इतनी जल्दी क्यों छीन लिया।

About The Author

छत्तीसगढ