Stunt Gone Wrong : स्टंट का खतरनाक अंत…! युवक ने अपने हाथों से मैगज़ीन भरी…बंदूक अपनी छाती से लगाई और चला दी गोली…मौके पर मौत…सामने आया घटना का ये डरावना VIDEO यहां देखें

Stunt Gone Wrong : स्टंट का खतरनाक अंत…! युवक ने अपने हाथों से मैगज़ीन भरी…बंदूक अपनी छाती से लगाई और चला दी गोली…मौके पर मौत…सामने आया घटना का ये डरावना VIDEO यहां देखें

नई दिल्ली, 23 मार्च। Stunt Gone Wrong : राजधानी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्टंट के दौरान एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वीडियो बनाते वक्त हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, पवन अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल से स्टंट कर रहा था और उसका वीडियो बनाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पिस्टल में मैगजीन डाली और उसे अपने सीने पर लगा लिया। अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसके दिल में जा लगी।

मौके पर गिरा, अस्पताल में मौत

घटना के तुरंत बाद पवन जमीन पर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि पवन को ये जानकारी नहीं थी कि गोली चल जाएगी। जबकि पवन का रिश्तेदार उसे बीच में अलर्ट भी करता है और गोली ना चलाने के लिए कहता है। पुलिस के मुताबिक, पिस्तौल हिमांशु की है और वीडियो बनाने के लिए उसने पिस्तौल को पवन के हवाले किया था। 

वीडियो में कैद पूरी घटना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक (पहचान: हिमांशु) वीडियो बना रहा है, जबकि पवन पिस्तौल के साथ स्टंट कर रहा है। शुरुआत में सब सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हादसा हो जाता है। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाला युवक बीच में उसे सावधान भी करता है, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस ने जब्त किए हथियार और मोबाइल

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, मोबाइल फोन और 10 कारतूस जब्त कर लिए हैं। अपराध और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल और अस्पताल, दोनों जगहों की जांच की और अहम सबूत जुटाए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि पवन कुमार ने कथित तौर पर अपने चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

हिमांशु उस समय घटनास्थल पर मौजूद था और कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड (Stunt Gone Wrong) कर रहा था। फुटेज में कथित तौर पर मृतक को खुद हथियार संभालते हुए देखा जा सकता है। मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

About The Author

जुर्म राष्ट्रीय