LPG Blast : वाराणसी में LPG धमाका…! ताश के पत्तों सा ढहा मकान…मलबे में दबे 4 लोग…भाई-बहन की दर्दनाक मौत…गैस रिसाव बना काल…सामने आया भयावह VIDEO

LPG Blast : वाराणसी में LPG धमाका…! ताश के पत्तों सा ढहा मकान…मलबे में दबे 4 लोग…भाई-बहन की दर्दनाक मौत…गैस रिसाव बना काल…सामने आया भयावह VIDEO

वाराणसी, 24 मार्च। LPG Blast : वाराणसी के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी गैस रिसाव से हुए भीषण धमाके में एक मंजिला मकान ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में एक भाई और बहन की मौत हो गई, जबकि एक भाई और मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे घर में एलपीजी चूल्हा जलाते समय अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हादसे के समय घर में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए।

घटना के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे से सभी चारों को निकालकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बहन प्रीति और भाई ओम कुमार चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन और गिरजा देवी का इलाज जारी है।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरी मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण एलपीजी गैस रिसाव माना जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस, NDRF, एसडीआरएफ, बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौजूद हैं और जांच जारी है।

मलबे से एलपीजी चूल्हा और दो गैस सिलेंडर (LPG Blast) भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है। वहीं जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर पूरे क्षेत्र की दोबारा जांच की जा रही है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके की भयावह तस्वीरें कैद हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

About The Author

अन्य राज्य