Gangrape : ध्यान से देखें…ये हैं समाज के कलंक…! बाजार से अकेली लौट रही महिला को इन 5 दरिंदों ने किया अगवा…सरसों के खेत में ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

Gangrape : ध्यान से देखें…ये हैं समाज के कलंक…! बाजार से अकेली लौट रही महिला को इन 5 दरिंदों ने किया अगवा…सरसों के खेत में ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

भिंड, 25 मार्च। Gangrape : कल्पना भर से रूह सिहर उठती है…एक अकेली महिला, सुनसान रास्ता, और सामने दरिंदगी से भरे पाँच चेहरे। वह कितनी देर तक लड़ी होगी? कितनी बार मदद के लिए पुकारा होगा? उसकी हर चीख शायद खेतों में ही दबकर रह गई, और इंसानियत कहीं दूर खामोश खड़ी तमाशा देखती रही।

यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के उस काले चेहरे का आईना है, जहां बेटियों की सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें तो होती हैं, लेकिन हकीकत में दरिंदों के हौसले अब भी बुलंद हैं। सवाल सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि हमारी सोच, हमारी संवेदनहीनता और उस खामोशी का है, जो हर ऐसी घटना के बाद कुछ समय के लिए टूटती है और फिर से चुप्पी में बदल जाती है।

दरअसल, Bhind जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 16 मार्च को बाजार गई एक महिला का पांच दरिंदों ने अपहरण कर सरसों के खेत में ले गए और बारी-बारी से पांचों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी।

शराब पार्टी से बनी खौफनाक साजिश

दो दिन बाद 18 मार्च को Soi village के पास सड़क किनारे एक प्लास्टिक बोरी में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या है।

शुरुआत में केस पूरी तरह अंधा था, लेकिन कठिन परिश्रम और घास के तिनके जितने बारीक सुराग की मदद से, पुलिस ने इस पूरे ‘अंधे कत्ल’ के मामले का रहस्य सुलझा लिया है। इसी आधार पर पुलिस ने संभावित घटनास्थल और आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए Asit Yadav ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया था।

मुख्य आरोपी सूरज शर्मा अपने साथियों संजू, दिनेश, हरिओम और अनिल के साथ ट्यूबवेल पर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसने बाजार में महिला को देखा और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा करने की योजना बना डाली।

सरसों के खेत में दरिंदगी, फिर हत्या

घर लौट रही महिला को पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और जबरन सरसों के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार और पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को घास-फूस के साथ बोरी में भरकर दो मोटरसाइकिलों से ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रायपुरिया के खेतों से और तीन को डिडोना गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

कानून और समाज के लिए बड़ा सवाल

यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस की तत्परता से आरोपियों की गिरफ्तारी जरूर हुई, लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गहरी चिंता का विषय हैं।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश