Govt Job Results : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी…! 430 पदों पर चयन…30 पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित

Govt Job Results : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी…! 430 पदों पर चयन…30 पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित

रायपुर, 25 मार्च। Govt Job Results : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 430 पदों पर भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आज फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया।

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को हुई थी, जिसके तहत 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया। इस भर्ती में कुल 1,28,685 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जबकि 3 अगस्त 2025 को आयोजित परीक्षा में 1,12,792 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

लंबे इंतजार के बाद निकला रिजल्ट

18 सितंबर 2025 को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक चली। इस दौरान 2106 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्र पाया गया। इसके बाद 13 मार्च से 23 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति मंगाई गई, जिसमें 53 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं।

आपत्तियों के निराकरण के बाद 24 मार्च 2026 को अंतिम सूची तैयार की गई और 25 मार्च को आधिकारिक रूप से 430 अभ्यर्थियों का चयन घोषित किया गया। चयन सूची में विभिन्न वर्गों के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए 30 पद आरक्षित हैं, जिनमें 15 पद OL (वन लेग) और 15 पद HH (हियरिंग हैंडीकैप्ड) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकतानुसार पदस्थ किया जाएगा। विभाग ने जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी करने की बात कही है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

About The Author

छत्तीसगढ राष्ट्रीय