Khallari Ropeway Accident : शिक्षिका की मौत…! अस्पताल के बेड पर लेटे पति ने देखा आखिरी बार चेहरा…मौजूद लोगों की हुई आंखें नम…वायरल VIDEO ने झकझोरा दिल…यहां देखें

Khallari Ropeway Accident : शिक्षिका की मौत…! अस्पताल के बेड पर लेटे पति ने देखा आखिरी बार चेहरा…मौजूद लोगों की हुई आंखें नम…वायरल VIDEO ने झकझोरा दिल…यहां देखें

महासमुंद, 25 मार्च। Khallari Ropeway Accident : खल्लारी माता मंदिर में हुए दर्दनाक रोपवे हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षिका आयुषी के अंतिम दर्शन का वीडियो सामने आने के बाद माहौल और भी भावुक हो गया है।

अस्पताल में जब आयुषी के पति ने उन्हें आखिरी बार देखा, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दर्द और सदमे से भरा यह मंजर जिसने भी देखा, वह खुद को रोक नहीं पाया।

अंतिम दर्शन में छलका दर्द

अस्पताल में आयुषी के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे उनके पति की हालत देख हर कोई भावुक हो उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं वहां मौजूद लोग भी इस दर्दनाक पल के गवाह बनकर सिसकते नजर आए।

वायरल वीडियो ने झकझोरा

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी को अंतिम बार देखता नजर आ रहा है। यह वीडियो न सिर्फ हादसे की भयावहता को दिखाता है, बल्कि उस पीड़ा को भी सामने लाता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

शोक में डूबा पूरा इलाका

आयुषी की मौत से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र शोक (Khallari Ropeway Accident) में डूब गया है। खल्लारी मंदिर में हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे एक धार्मिक स्थल पर ऐसी लापरवाही हुई, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं?

About The Author

छत्तीसगढ