IPL 2026 : दूसरे चरण का शेड्यूल जारी…! रायपुर को मिले दो हाईप्रोफाइल मुकाबले…यहां देखें

IPL 2026 : दूसरे चरण का शेड्यूल जारी…! रायपुर को मिले दो हाईप्रोफाइल मुकाबले…यहां देखें

रायपुर, 26 मार्च। IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण का फिक्सचर जारी कर दिया गया है। कल से शुरू हो रहे इस चरण में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को दो बड़े और हाईप्रोफाइल मुकाबलों की मेजबानी का मौका मिला है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

इन दोनों मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर में होने वाले ये मुकाबले न सिर्फ दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे, बल्कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगे।

तैयारियां तेज

मैचों को लेकर स्टेडियम और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात

रायपुर को लगातार बड़े मैच मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। इससे राज्य में क्रिकेट के प्रति बढ़ते रुझान और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती भी झलकती है।

About The Author

खेल समाचार