Child Murder : दिल दहला देने वाला मामला…! आटे के कनस्तर में टुकड़ों में मिली 8 साल की मासूम…किराएदार हत्या करके भागा

Child Murder : दिल दहला देने वाला मामला…! आटे के कनस्तर में टुकड़ों में मिली 8 साल की मासूम…किराएदार हत्या करके भागा

आगरा, 27 मार्च। Child Murder : आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किराएदार ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। थाना ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश नामक व्यक्ति की जूते की फैक्ट्री है, जहां सुनील नाम का युवक काम करता था और वह उसका किराएदार भी था। दिनेश की 8 साल की बेटी प्रज्ञा सुनील को ‘अंकल’ कहकर बुलाती थी, लेकिन उसी ने इस भरोसे को तोड़ते हुए दरिंदगी की हद पार कर दी। आरोप है कि सुनील ने बच्ची का अपहरण किया, फिर उसकी हत्या कर दी और शव को अपने कमरे में आटे के कनस्तर में छिपा दिया।

परिजनों के अनुसार, बच्ची 24 मार्च से लापता थी। तलाश के बाद जब सच्चाई सामने आई तो परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मां सदमे में बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

CCTV से मिले सुराग

CCTV फुटेज में लड़की को एक बार गली से बाहर निकलते हुए, और फिर दूसरी बार, उसी गली में वापस जाते हुए देखा गया। इससे यह साफ़ हो गया कि लड़की गली के अंदर ही कहीं गायब हो गई थी। इसके बाद, पुलिस टीम ने हर घर की तलाशी ली फिर भी, लड़की का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि दिनेश कुमार के घर में सुनील नाम का एक किराएदार और उसकी मां रह रहे हैं। जब पुलिस ने किराएदार सुनील के बारे में पूछताछ की, तो वह कहीं नहीं मिला। गौरतलब है कि वह पहले लापता बच्चे की तलाश में परिवार की मदद कर रहा था। हत्या के आरोपी ने खुद ही बच्ची के लापता होने के संबंध में पोस्टर छपवाए थे। उसकी मां भी मंगलवार शाम से दिखाई नहीं दी थी।

किराएदार के कमरे में मिला शव

इसके बाद, पुलिस टीम घर की पहली मंज़िल पर स्थित किराएदार (Child Murder) के कमरे में गई। कमरा बाहर से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़ दिया; कमरे की तलाशी लेने पर उन्हें अंदर आटे का एक ड्रम मिला।

About The Author

जुर्म