रायपुर, 27 मार्च। IAS 2025 Batch : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्रक्रिया के तहत 2025 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिला स्तर पर पोस्टिंग दे दी गई है। ये अधिकारी 17 मार्च को लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से फर्स्ट फेज की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे हैं।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीनों प्रशिक्षु अधिकारियों को अब जमीनी प्रशासनिक कार्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है। इस दौरान वे कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में राजस्व, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की बारीकियां सीखेंगे।
फील्ड ट्रेनिंग IAS प्रशिक्षण का अहम हिस्सा मानी जाती है, जिसमें अधिकारियों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव मिलता है। इससे उन्हें भविष्य में जिम्मेदार प्रशासनिक पदों पर बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।
बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा, ताकि वे आमजन की समस्याओं को करीब से समझ सकें और समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकें।


