रायपुर, 27 मार्च। Jewellery Shop Dispute : राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में चोरी के आरोप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ज्वेलर्स संचालक द्वारा कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 23 मार्च की है। शोरूम के कर्मचारी 20 वर्षीय आर्यन शर्मा ने आरोप लगाया है कि संचालक सुनील जैन और उसके साथ 11 अन्य लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, हाथ-पैर बांध दिए और गहनों की चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
वहीं दूसरी ओर, राकेश कुमार तिवारी (48) ने कर्मचारी आर्यन शर्मा पर दो नग हीरे और एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी करने का आरोप लगाया है, जिनकी कुल कीमत करीब 6.49 लाख रुपये बताई गई है।
दोनों पक्षों ने घटना के तीन दिन बाद, गुरुवार (Jewellery Shop Dispute) को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में नामजद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

