LPG Update : LPG पर बड़ा फैसला…! कमर्शियल सिलेंडर का कोटा 70% तक बढ़ा…सरकार ने बढ़ाया आवंटन…इन सेक्टरों को मिलेगा सीधा फायदा

LPG Update : LPG पर बड़ा फैसला…! कमर्शियल सिलेंडर का कोटा 70% तक बढ़ा…सरकार ने बढ़ाया आवंटन…इन सेक्टरों को मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली, 27 मार्च। LPG Update : केंद्र सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कमर्शियल LPG के आवंटन में भारी बढ़ोतरी की है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर का कोटा 50 फीसदी से बढ़ाकर अब 70 फीसदी कर दिया है, जिससे उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार के मुताबिक पहले कुल आवंटन में 40 फीसदी हिस्सा राज्यों के लिए और 10 फीसदी PNG के लिए निर्धारित था। अब इसमें 20 फीसदी की अतिरिक्त वृद्धि कर कमर्शियल LPG की हिस्सेदारी 70 फीसदी तक पहुंचा दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाई है।

माना जा रहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आंशिक बाधाओं और ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी। हालांकि हालात कुछ बेहतर हुए हैं, लेकिन सरकार ने एहतियातन यह कदम उठाया है।

इन सेक्टरों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

इस फैसले से स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, डाई, केमिकल और प्लास्टिक उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर उन प्रोसेस इंडस्ट्रीज को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां हीटिंग के लिए LPG का इस्तेमाल जरूरी है और नेचुरल गैस का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

सरकार ने साफ किया है कि देश में LPG और पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति लगातार जारी है। ऐसे में लोगों को घबराकर खरीदारी (पैनिक बाइंग) करने की जरूरत नहीं है।

पेट्रोल-डीजल पर भी बड़ी राहत

सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी कटौती की है। पेट्रोल पर ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इससे तेल कंपनियों पर कीमत बढ़ाने का दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

सरकार का कहना है कि इन फैसलों से ऊर्जा क्षेत्र में संतुलन बना रहेगा और उद्योगों के साथ-साथ आम लोगों को भी फायदा मिलेगा।

About The Author

राष्ट्रीय