Ticket Black Market : स्पोर्ट्स ब्रेकिंग…! IPL 2026 से पहले टिकट ब्लैक रैकेट का भंडाफोड़…पूर्व क्रिकेटर और कोच गिरफ्तार…फ्री पास के टिकट ₹35,000 में बेचने के आरोप

Ticket Black Market : स्पोर्ट्स ब्रेकिंग…! IPL 2026 से पहले टिकट ब्लैक रैकेट का भंडाफोड़…पूर्व क्रिकेटर और कोच गिरफ्तार…फ्री पास के टिकट ₹35,000 में बेचने के आरोप

मुंबई, 27 मार्च। Ticket Black Market : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से ठीक पहले टिकटों की कालाबाजारी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला IPL से नहीं, बल्कि ICC T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले से जुड़ा हुआ है, जिसमें मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वानखेड़े में खेले गए मैच से जुड़ा मामला

5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कोच को गिरफ्तार किया है।

पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी निकला मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय बलवंत सिंह सोधा के रूप में हुई है, जो मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका है। पुलिस के मुताबिक, सोधा इस रैकेट का अहम हिस्सा था और टिकटों की सप्लाई वही करता था। इसके बाद उसके साथी फ्री पास टिकटों को 25,000 से 35,000 रुपये तक में बेचते थे।

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक कॉलेज का स्पोर्ट्स टीचर, एक नॉन-टीचिंग स्टाफ और अन्य आरोपी शामिल हैं। पूरे मामले की जांच डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।

MCA कनेक्शन की जांच

सूत्रों के अनुसार, ये टिकट मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन या उससे जुड़े क्लबों के मेंबर्स और गेस्ट्स को दिए गए कॉम्प्लिमेंट्री पास हो सकते हैं। आरोप है कि इन्हें हासिल कर ब्लैक में बेचा गया। पुलिस को यह भी पता चला है कि कुछ टिकट सीधे बेचे गए, जबकि कुछ की बिक्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए की गई।

कोर्ट में पेश, रिमांड पर आरोपी

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश (Ticket Black Market) किया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

About The Author

खेल समाचार