Weather Alert : ब्रेकिंग…छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज…! अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट…50 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं…कई जिलों में चेतावनी

Weather Alert : ब्रेकिंग…छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज…! अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट…50 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं…कई जिलों में चेतावनी

रायपुर, 27 मार्च। Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अंधड़, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर यह गति 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़