नई दिल्ली, 28 मार्च। YouTube Anurag Dobhal : यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अनुराग पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका ने राम नवमी के शुभ अवसर पर 27 मार्च 2026 को बच्चे को जन्म दिया।
रितिका ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपने नवजात के पैरों की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की, हालांकि अभी बच्चे का चेहरा या यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि बेटा हुआ है या बेटी।
पोस्ट में रितिका ने लिखा कि ‘राम नवमी के दिव्य और शुभ अवसर पर भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल तोहफा दिया है।’ इस खबर के सामने आते ही फैंस और फॉलोअर्स ने कपल को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अनुराग डोभाल निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थे। हाल ही में एक हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उनकी सर्जरी भी हुई थी, जिसके बाद वे शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे थे।
ऐसे में उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन खुशियों की नई शुरुआत माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि यह नई जिम्मेदारी उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

